दिल्ली : गोली मारकर की गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जताई गई आपसी रंजिश की आशंका

By: Ankur Sat, 28 Aug 2021 4:45:52

दिल्ली : गोली मारकर की गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जताई गई आपसी रंजिश की आशंका

दिल्ली के रोहिणी नार्थ इलाके में शुक्रवार शाम बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त 51 वर्षीय भीष्म के रूप में हुई है। वह सेक्टर सात रोहिणी की जी ब्लॉक मे रहता था। परिवार में पत्नी सीता, दो बेटे अभिषेक, अभय और एक बेटी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे भीष्म अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उसके पास आया। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और हमलावरों ने उसके पेट में दो गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी आरोपी पैदल ही वहां से भागे और बाद में अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक परिवार वाले भीष्म को अंबेडकर अस्पताल में लेकर चले गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली : पत्नी के चरित्र पर संदेह था तो कर डाली चाकू घोंपकर हत्या, फिर थाणे पहुंच किया सरेंडर

# ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने बनाया अजीबो-गरीब चेहरा, अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

# ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान नाबालिग ने बनाया अपना न्यूड वीडियो, सोशल मीडिया पर देख पेरेंट्स को आया अटैक

# रूस में ‘टाइगर 3’ मूवी की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान, भतीजे निर्वाण के साथ शेयर की Photo

# जेब में रखा था मोबाइल, अचानक निकलने लगा धुआं; सतर्कता से टला बड़ा हादसा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com